फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: क्रिकेट में जीत का जश्न मनाना पड़ा भारी, दोस्त ने ही बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

Wed, 07 Feb 2024 09:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों टीमों के बच्चों में बढ़ा विवाद जान लेने पर आ पहुंचा। इसमें 17 साल के नाबालिग बच्चे को उसके साथी ने बैट से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
मृतक प्रकाश और आरोपी मुकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ के भवानी मंडी कस्बे में मंगलवार शाम क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद जीत की खुशी मना रहे 15 वर्षीय किशोर पर हारने वाली टीम के 25 वर्षीय युवक ने बल्ले से जोरदार वार किया। इससे अचेत हुए किशोर की देर रात कोटा अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना भवानी मंडी कस्बे में स्थित राजस्थान टेक्सटाइल मिल की लेबर कॉलोनी की है। कॉलोनी में 1800 मजदूर परिवार रहते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 15 वर्षीय प्रकाश कुमार पुत्र अजय कुमार की टीम मैच जीत गई तो वह अपने साथियों के साथ जीत का जश्न मनाने लगा। मैच हारने वाली टीम के 25 वर्षीय मुकेश मीणा पुत्र रामजी मीणा को इस पर गुस्सा आ गया और उसने प्रकाश के सिर पर बल्ले से वार कर दिया। इससे प्रकाश अचेत होकर वहीं गिर गया। दोस्त उसे उठाकर उसके घर ले गए। वहां बेटे की हालत देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी इलाज के दौरान उसकी प्रकाश की हालत बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर कर दिया गया। यहां सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान रात 12 बजे करीब उसकी मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

इधर, मंगलवार सुबह कॉलोनी में भी यह जानकारी मिलते ही हंगामा मच गया और मातम पसर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। माहौल बिगड़ता देख आसपास के थानों से पुलिस जाब्ते को बुलाया गया। इधर प्रकाश की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने मुकेश की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। परिजनों ने मुकेश को घर में बंद कर उसे बचाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


पहले भी दी थी धमकी
प्रकाश के बड़े भाई दिनेश (20) ने बताया कि दो दिन पहले भी मुकेश की टीम मैच हार गई थी, तब भी प्रकाश की टीम की जीत पर उसे बहुत गुस्सा आया था। इस पर मुकेश ने प्रकाश को मारने की धमकी दी थी। बताया गया है कि आरोपी मुकेश का घर प्रकाश के घर के पास वाली गली में ही है। दोनों के परिवारों में अच्छे सम्बन्ध थे। मृतक प्रकाश की मां कैंसर से पीड़ित है। प्रकाश का एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। वहीं आरोपी मुकेश का एक छोटा भाई है। प्रकाश के पिता और मुकेश के माता-पिता मिल में मजदूरी करते हैं।

10वीं क्लास में पढ़ता था प्रकाश
परिजनों ने बताया कि प्रकाश और मुकेश दोस्त थे। प्रकाश भवानी मंडी सीनियर सेकंडरी स्कूल में 10 वीं क्लास में पढ़ता था। वहीं मुकेश भवानी मंडी के राजकीय बिरला कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें