फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajathan News: महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना पर फिलहाल रोक, समीक्षा के बाद निर्णय करेगी सरकार

Wed, 24 Jan 2024 08:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रदेश की पिछली सरकार में महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की बहुचर्चित योजना पर भाजपा सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है। अब इस योजना की समीक्षा कराने के बाद ही सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। विधायक इन्द्रा के प्रश्न के लिखित जवाब में राठौड़ ने बताया कि गहलोत सरकार में चिरंजीवी परिवारों की लगभग साढ़े चौबीस लाख महिलाओं को इंटरनेट डाटा के साथ स्मार्ट फोन बांटे गए थे, जिस पर करीब 16 सौ करोड़ रुपये खर्च हुए। 

विज्ञापन


पिछली सरकार ने 2023-24 के बजट में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाने की घोषणा की थी। इसे विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण बंद कर दिया गया था लेकिन अब प्रदेश की वर्तमान सरकार ने इस योजना की समीक्षा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें