फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मंत्री खर्रा बोले- तीन से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, सरकार जल्द लाएगी कानून

Sun, 14 Jul 2024 10:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जिन लोगों के दो-तीन से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार इस पर काम कर रही है, जल्द ही इसे लेकर कानून लाएगी।
विज्ञापन
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा। - फोटो : @JhabarKharraBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार जल्द ही बच्चों को लेकर कानून बना सकती है। अगर, ऐसा हुआ तो दो-तीन बच्चे वाले लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिलेगा। इसके संकेत यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रविवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के दो-तीन से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार इस पर काम कर रही है, जल्द ही इसे लेकर कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ेगी तो संसाधन घटेंगे यह कटु सत्य है। इसलिए केंद्र सरकार के स्तर पर कानून लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम फैलाया और हम उसे समय पर दूर नहीं कर पाए। हमारे कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में थे, जिस कारण हमें चुनाव में नुकसान हुआ। लेकिन, उपचुनाव में हम वापसी करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें