फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन; दीया कुमारी बोलीं- ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

Sun, 25 Feb 2024 06:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दीया कुमारी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि हम सभी इस विरासत को सहेजने में अपना योगदान दे रहे हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम जयपुर में एक विंटेज कार हेरिटेज को बचाने के लिए एक विंटेज कार गैलरी अथवा म्यूजियम का विकास करें।
विज्ञापन
25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण करने और उन्हें सहेजने, संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। सुंदर विंटेज कार महत्वपूर्ण हैं, विरासत धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को जयपुर के जल महल पैलेस होटल में राजपूताना आटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब की ओर से चल रही 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं।

दीया कुमारी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि हम सभी इस विरासत को सहेजने में अपना योगदान दे रहे हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम जयपुर में एक विंटेज कार हेरिटेज को बचाने के लिए एक विंटेज कार गैलरी अथवा म्यूजियम का विकास करें, जिसमें सालभर कुछ न कुछ इस शानदार विरासत को बचाने की गतिविधियां संचालित होती रहे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप सभी ने 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव कार जैसे शानदार इवेंट को देखा और इसमें सहभागिता की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और वड़ोदरा जैसे शहरों सहित देशभर से विटेंज कार लवर्स आए हैं। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये एक अभिनव प्रयास है जो विरासत को संरक्षित करने के आपके समर्पित भाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री के रूप में मैं इस इवेंट में सहभागिता कर रही हूं, किंतु इससे पहले भी हर बार इस इवेंट में सहभागिता करती रही हूं।

उल्लेखनीय है कि विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव में एग्जिबीशन में विंटेज कार को देखने की होड़ सी रही। बड़ी संख्या में हर उम्र के कार लवर्स युवा, युवती बच्चें और बुजुर्ग भी विन्टेज कार के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। विंटेज कार ड्राइव में बड़ी संख्या में महिलाओ ने सहभगिता की जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया। विंटेज कार चलाने वाले महिला क्रू को विमन पॉवर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें