फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति ने पत्नी को मारी गोली, चाकू से भी किए ताबड़तोड़ वार, प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला

Mon, 12 Dec 2022 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पत्नी डेढ़ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। दो दिन पहले ही पुलिस ने उसे दस्तयाब किया था। तब पत्नी ने पति के साथ जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के एक गांव में पति ने पत्नी को गोली मार दी और चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पति अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बयाना के गांव नगला मेदसिंह निवासी बबली (30) पत्नी राम किशोर सैन का गांव के ही एक दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। डेढ़ महीने पहले बबली पति को छोड़कर उसी युवक के साथ भाग गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले महिला और युवक को नागौर से दस्तयाब किया। इसके बाद बबली ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद वो अपने पति के साथ घर चली गई।


लोगों का कहना है कि पति पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। रविवार रात करीब 9 बजे पति रामकिशोर सैन ने बबली के पीठ में गोली मार दी और चाकूओ से गोद दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बबली को पीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।q

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें