फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बच्ची के साथ 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, मां ने देखा तो हो गया फरार

Tue, 29 Nov 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू महिला थाना में एक सात साल की बच्ची की मां ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरार नाबालिग को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान दुष्कर्म के मामले में देश भर में पहले नंबर पर है। यहां हर दिन नाबालिग बच्चियों, महिलाओं और युवतियों के साथ गैंगरेप और रेप के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह मंगलवार को प्रदेश के चूरू जिले में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी भी नाबालिग ही बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


मंगलवार को चूरू महिला थाना में एक सात साल की बच्ची की मां ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसकी सात साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची को अकेली खेलता देखकर एक 16 साल का लड़का उसे सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। उसने देखा कि आरोपी लड़का बच्ची को पकड़े हुए था और उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। बच्ची की मां को देखने के बाद वह वहां से भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग को दस्तायाब करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें