फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: रेलवे फाटक खोलने के विवाद में गेटमैन पर फायरिंग, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

Thu, 12 May 2022 03:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में रेलवे गेटमैन पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। गेटमैन को दो गोली लगी है।
विज्ञापन
जोधपुर में गेटमैन को गोली मारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में रेलवे के गेटमैन पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। रेलवे फाटक खोलने को लेकर गेटमैन और बदमाश में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद बदमाश ने गेटमैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


मामला लूणी रेलवे स्टेशन से रोहिट रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की फाटक संख्या सी सात का है। गेटमैन मोहनराम अपनी 10 बजे वाली ड्यूटी कर रहा था। देर रात 11 बजे वहां बाइक सवार एक अज्ञात बदमाश आया। जिससे गेटमैन की कहासुनी हो गई। जिसके बाद बदमाश ने गेटमैन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। 


फायरिंग में गेटमैन के दो गोलियां एक हाथ और दूसरी जबड़े पर लगी। उसे लहूलुहान हालत में जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस, रेलवे की आरपीएफ, जीआरपी पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें