फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Tonk: खेत में सिंचाई करने गए किसान की मिली लाश, सिर पर गहरी चोट के निशान

Mon, 07 Mar 2022 09:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
टोंक में किसान की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

टोंक के बनेठा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किसान रास्ते में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पत्नी चाय लेकर गई तो पति को घायल देखा। आननफानन में परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

बनेठा थानाधिकारी राजमल कुमावत ने बताया कि खद्दो की झोपड़ियां निवासी लक्ष्मण लाल जाट (38) पुत्र बालू राम जाट का खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। वह सुबह करीब 5 बजे खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। उसकी पत्नी सुबह 6 बजे उसके लिए चाय लेकर खेत पर जा रही थी। पत्नी को रास्ते में लक्ष्मण लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पति को लहूलुहान हालत में देखकर पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। जिसके बाद आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। बाद में लोगों की सहमति से किसान को निजी गाड़ी से टोंक अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

किसान के सिर पर 4-5 गहरी चोटें
बनेठा थानाधिकारी राजमल कुमावत ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह हत्या का मामला लग रहा है। किसान के सिर पर 4-5 गहरी चोटें हैं और बाकी शरीर पर कोई चोट नहीं है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें