फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: शादी समारोह में पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार बन चोरी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में पांच फरवरी को शादी समारोह से कन्यादान की राशि लेकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई जिलों में इस तरह की वारदात करना कबूल किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में रिश्तेदार और पुलिस अधिकारी बनकर चोरी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंद्र शेखर मीणा पुत्र रूप सिंह के रूप में हुई है, वह भुसावर के मीना पुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई जिलों में वारदात करने की बात कबूल की है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि छह फरवरी को लिंकन सोगरवाल निवासी सेवर ने कोतवाली थाने में एक केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को उसकी ममेरी बहन की शादी थी। इस दौरान वह कन्या दान की राशि जमा कर रहा था। राजेश नाम के एक व्यक्ति  ने खुद को कोतवाली थाने में एएसआई व उसके मामा का रिश्तेदार बताया और मदद करने लगा। कुछ देर बाद वह टॉयलेट जाकर वापस लौटा वह पूरे रुपए लेकर फरार हो गया था। 

इस तरह पकड़ा गया आरोपी
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज जुटाए। उसकी पहचान के लिए फोटो कई जिलों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज गए। आरोपी की पहचान चंद्रशेखर मीणा निवासी मीना पुरा के रूप में हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई जिलों में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें