फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: मां-बाप के पास जा रही महिला की चार दरिंदों ने लूटी अस्मत, फिर टेंपो चालक ने भी बनाया हवस का शिकार

Thu, 13 Jun 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

माता-पिता के पास जा रही महिला की चार दरिंदों ने अस्मत लूट ली। वहीं, जब पड़ोसियों ने मुक्त कराकर घर भेजा तो टेंपो चालक ने भी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
छवि फौजदार, महिला थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करौली से धौलपुर माता-पिता से मिलने पहुंची विवाहिता को रास्ते में पकड़कर समाज के भेड़ियों ने हैवानियत का शिकार बनाया है। पड़ोसियों ने मुक्त कराकर महिला को किराया देकर घर भेज दिया तो रास्ते मे टेंपो चालक ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक धौलपुर को परिवाद पेश किया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप है कि तीन जून 2024 को 24 साल की विवाहिता करौली अपनी ससुराल से धौलपुर जिले के एक गांव में अपने माता-पिता के घर मायके आ रही थी। धौलपुर बस स्टैंड पर महिला का परिचित बाइक सवार एक व्यक्ति मिल गया। महिला को गांव छोड़ने की कहकर बाइक पर बैठाकर धौलपुर से रवाना हो गया। रास्ते में बाइक सवार दो अन्य युवक श्याम ठाकुर एवं कल्लन ठाकुर मिल गए। आरोपी रास्ते से विवाहिता का अपहरण कर अपने गांव ले गए। चार दिन तक आरोपियों ने महिला को अपने साथ रखा था।

रिपोर्ट में आरोप है कि श्याम ठाकुर एवं कल्लन ठाकुर ने बारी-बारी से उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात में शामिल श्याम का साला भी हो गया और उसने भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था। चार दिन बाद महिला चीखी चिल्लाई तो मामले की भनक पड़ोसियों को लग गई। गांव के पड़ोसियों ने महिला को मुक्त कराकर 200 रुपये किराया देकर घर के लिए रवाना कर दिया। विवाहिता टेंपो में सवार होकर अपने मायके के लिए आ रही थी। लेकिन रास्ते में टेंपो चालक की नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि सुनसान स्थान पर टेंपो चालक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान महिला के पति ने करौली पुलिस के समक्ष शिकायत दी थी। करौली पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरडा को परिवाद पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

महिला पुलिस थाने की थाना प्रभारी छवि फौजदार ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा- 343, 376-D, 370, 504 आईपीसी एवं एससी- एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया, सामूहिक दुष्कर्म एवं एससी- एसटी एक्ट का मामला होने की वजह से जांच धौलपुर सीओ तपेंद्र मीणा को पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर सौंपी गई है। उन्होंने बताया, पीड़िता का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए जाएंगे। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें