फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रंजीता शर्मा होंगी दौसा पुलिस बेड़े की कप्तान, लगातार महिला ऑफिसर संभालेंगी पुलिस महकमा

Fri, 16 Feb 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

भजनलाल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 65 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुक्रवार देर शाम जारी लिस्ट में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की विशेषाधिकारी रंजीता शर्मा को दौसा जिले का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
रंजीता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान आईपीएस तबादला सूची में दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा का तबादला कर सिरोही जिले का एसपी  बनाया गया है। वहीं, वंदिता राणा की जगह दौसा में रंजीता शर्मा पुलिस बेड़े की कमान संभालेंगी।

विज्ञापन


दौसा पुलिस कप्तान रहीं वंदिता राणा के तबादले के आदेश जारी होने के बाद उनकी जगह अब रंजीता शर्मा को दौसा पुलिस कप्तान लगाया गया है। रंजीत शर्मा दौसा से पहले कोटपूतली-बहरोड़ एसपी पद पर तैनात रही हैं।

आईपीएस रंजीता शर्मा आईपीएस एसोसिएशन का 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड' पाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव डहीना की रहने वाली हैं। रंजीता शर्मा दौसा की दूसरी महिला पुलिस अधीक्षक होंगी। दौसा की पहली महिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के बाद लगातार दूसरी महिला का पुलिस अधीक्षक के पद पर दौसा में तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें