फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ERCP के फायदे बताने के लिए कल दौसा आएगी भजनलाल सरकार, पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में होंगे रोड शो

Sat, 24 Feb 2024 10:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में घूमेंगे। ERCP के क्या-क्या फायदे और किसे मिलने वाले हैं, कितना पानी कहां का जाना है, इसके बारे में लोगों से बात करेंगे।
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ERCP के लागू होने की जानकारी आम जनता तक पहुंचे उसके लिए राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा 24 और 25 फरवरी को पूर्वी राजस्थान कई जिलों के दौरे पर हैं। सड़क मार्ग से  मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सहित कई नेताओं के आने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में घूमेंगे। यहां ERCP के क्या-क्या फायदे और किसे मिलने वाले हैं, कितना पानी कहां का जाना है, इसके बारे में लोगों से बात करेंगे।

विज्ञापन


दौसा में मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हैं। आज प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ये रोड शो लालसोट रोड से सवाईमाधोपुर तक दौरें के रूप मे होगा। जहां जनसभा की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके जायजा का लिया।

जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सवाईमाधोपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सड़क मार्ग से लालसोट आगमन से पूर्व सवाईमाधोपुर रोड पर स्थित मोरेल बांध पुलिया से लेकर कोथून रोड पर स्थित पुलिया तक करीब 30 किलोमीटर के रोड शो की स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर आयोजित होगी। स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन व प्रशासन ने पूर्ण रूप से जायजा लिया। 

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो एवं जनसभा को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह चेक पोस्ट बनाई गई है एवं भीड़भाड़ वाली जगहों को चिह्नित कर पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पूर्ण रूप से तैयारियां की गई हैं, इसके बाद अब स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री के दौसा जिले सहित सवाई माधोपुर जिले में आने का बड़ा बेताबी के साथ इंतजार है।

उधर मुख्यमंत्री के इस दौरे को लोकसभा चुनाव प्रचार के ट्रायल के तौर पर भी देखा जा रहा है। दौसा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ केबिनेट मंत्री सुरेश रावत मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम दौसा सांसद जसकौर मीणा बांदीकुई विधायक भागचंद टाकडा सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल महुआ विधायक राजेंद्र मीणा लालसोट विधायक रामविलास मीणा भाजपा महामंत्री  रवि पालीवाल, हरकेश, लाखन सिंह और दौसा पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा सहित कई भाजपाई नेता रहेंगे मौजूद।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें