दौसा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है।
एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के भर्ती अधिकारी पीएन मल्लिक ने बताया कि भर्ती के लिए सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट, उंचाई 167.5 सेमी, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर और सुरक्षा सुपरवाइजर की उंचाई 170 सेमी, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर व उम्र 21 से 37 वर्ष एवं वजन 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधाएं यथा पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी।
प्रशिक्षण के बाद लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन मथुरा, अक्षय पात्र मथुरा, आईआईटी कानपुर, मेट्रो कानपुर, हैलट हॉस्पिटल कानपुर, सासनी हाथरस, अलीगढ़, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट नोएडा, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुबमीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मेट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिक्षित बेरोजगार अपने मूल दस्तावेज के साथ आवेदन 16 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा, 17 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महवा, 19 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्झरना, 20 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अशोक शर्मा लालसोट, 21 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लवाण, 22 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल, 23 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा, 24 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहूवास, 26 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पचवारा एवं 27 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामकरण जोशी दौसा में जमा करा सकते हैं।
दस्तावेज जमा करवाने का समय 11 से तीन बजे तक होगा। उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी दौसा जिले या अन्य जिले का भी हो किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबर 8295891474, 7206582161 और 7838282197 पर संपर्क करें।