फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलग धर्म के कारण शादी के लिए तैयार नहीं हुए परिजन, खुद को अगवा करा बेटी ने पिता से मांगे 10 लाख 

Sun, 10 Jul 2022 10:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

बेटी को विश्वास था कि उसके पिता फोटो देखकर डर जाएंगे और पुलिस को सूचना नहीं देंगे। दस लाख रुपये देकर उसे छुड़ा लेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले के दर्शन कॉलेज में परीक्षा देने गई युवती के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए उसके साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। इसके बाद पिता को अपने अगवा होने की फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।  

विज्ञापन

    
झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 7 जुलाई को सारोला कला निवासी अब्दुल सलाम ने एक केस दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरी बेटी मुस्कान और उसकी सहेली को एमए फाइनल की परीक्षा दिलाने दर्शन कॉलेज आया था। कुछ समय बाद उसके व्हाट्सएप पर बेटी के अगवा होने की फोटो भेजकर 10 लाख की फिरौती मांगी गई है। 
  
एसपी तोमर ने बताया कि मामले की जांच के लिए की एक टीम बनाई गई। जिसमें साइबर सेल को भी शामिल किया गया। टीम ने कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो युवती एक बाइक पर लड़के के साथ कोटा की तरफ जाती हुई दिखाई दी। तकनीकी अनुसंधान कर टीम ने आरोपी देवेंद्र चौधरी (22) को कोटा से हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ के बाद मुस्कान (22) को भी दस्तयाब कर लिया गया। 
विज्ञापन


एसपी के अनुसार दोनों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पड़ोसी हैं और 2 साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐस में उन्होंने एक क्राइम शो देखकर अपहरण और फिरौती की साजिश रची। जिसके तहत घटना के दिन करीब 1:30 बजे मुस्कान अपनी सहेली को लेकर पिता के साथ बाइक से दर्शन कॉलेज परीक्षा देने आई। 

पिता ने दोनों को कॉलेज के गेट पर छोड़ दिया। दोनों कॉलेज में अंदर गए फिर टॉयलेट के बहाने मुस्कान बाहर आ गई और देवेंद्र चौधरी के साथ बाइक पर बैठकर कोटा की तरफ निकल गई। रास्ते में पुलिया के नीचे देवेंद्र ने मुस्कान के दुपट्टे से मुंह और हाथ बांध दिए। मुस्कान घुटनों के बल बैठ कर बेहोशी की एक्टिंग कर लेट गई। इस दौरान देवेंद्र ने फोटो लेकर मुस्कान के पिता को व्हाट्सएप पर भेज दिया। साथ ही 10 लाख रुपये की फिरौती बताई हुई जगह लेकर आने के लिए कहा।  

एसपी तोमर ने बताया कि मुस्कान को विश्वास था कि उसके पिता फोटो देखकर डर जाएंगे और पुलिस को सूचना नहीं देंगे। सीधे दस लाख रुपये दे देंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। मुस्कान के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें