घटनास्थल पर मौजूद एफएसएल और पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में CJI कॉलेज के पास एक युवक का सिर कटा शव मिला है। शव से करीब 20 मीटर दूर उसकी गर्दन पड़ी हुई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। FSL की टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की टीम घटनास्थल की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि कल देर रात ही घटना को अंजाम दिया गया होगा।
आज सवेरे जब स्थानीय लोग सेक्टर 13 की तरफ गए तो वहां एक युवक का सिर कटा शव पड़ा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और FSL की टीम तथा डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया।
पुलिस को मौके पर कुछ कपड़े, शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, खाली डिस्पोजल ग्लास, सिगरेट का खाली पैकेट मिला है। FSL की टीम ने मौके पर से सभी सबूत जुटा लिए हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही उसके पास से ऐसा कुछ मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।