फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी: सिर अलग... धड़ अलग, हाईवे किनारे पड़ी लाश देखकर राहगीरों के खड़े हो गए रोंगटे; कुत्तों ने भी नोचा

Sat, 23 Mar 2024 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, भरतपुर/मथुरा

सार

भरतपुर में सिर कटी लाश हाईवे किनारे पड़ी थी। लाश देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। कुत्तों ने भी सिर को नोचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सिर अलग... धड़ अलग, हाईवे किनारे पड़ी लाश देखकर राहगीरों के खड़े हो गए रोंगटे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह सिर कटी लाश मिली। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया किसी धारदार हथियार से हत्या करना लग रहा है। सिर और धड़ दोनों एक दूसरे से काफी दूर पड़े मिले हैं। पास ही में शराब की खाली शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटना सेवर थाना क्षेत्र के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सेक्टर-13 की है। थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि आगरा-जयपुर हाईवे पर युवक की सिर कटी लाश मिली है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई है। कुत्तों ने भी सिर को नोचा है। मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर सैंपल कलेक्ट करवाए गए हैं। 

बताया कि शव के पास में शराब की खाली शीशी, खाली गिलास और सिगरेट का पैकेट मिल है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। मृतक के पैंट-शर्ट की जेब से किसी तरह का कागजात भी नहीं मिला है। उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें