फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरी पंचायत में दलित युवक के सिर पर मारे जूते, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 17 Sep 2022 10:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

युवक पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप था। ऐसे में पंचायत बुलाकर युवक को सरपंचों ने जूते लगाए। वहीं पीड़ित का कहना है कि दबंगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
अलवर में दलित को मारे जूते - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के तिजारा के रामनगर स्थित भिंडूसी गांव में भरी पंचायत में दलित युवक को जूते मारने का मामला सामने आया है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तिजारा के रामनगर स्थित भिंडूसी गांव में कुछ दिन पहले एक पंचायत जुटी। वहां पंच, सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में एक दलित युवक के सिर पर उल्टे पांच जूते मारे। युवक पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप था। सरपंचों ने युवक को धमकाया भी कि अगर इस तरह की फिर से घटना होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


इसके बाद 28 अगस्त को कुछ दबंगों ने दलित युवक के घर पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पांच से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तिजारा भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उनको अलवर रेफर किया किया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद नहीं की और डॉक्टर ने भी गलत रिपोर्ट दी। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने छेड़छाड़ नहीं की। इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें