फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क पार कर रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 20 Dec 2022 02:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

तीनों युवक किसी से मिलकर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के किशनगढ़ में ट्रक ने तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सोमवार देर रात मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीसरे युवक की भी मंगलवार को मौत हो गई । पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।


नसीराबाद पुलिया क्षेत्र में बाइक पर सवार तीनों युवक पहुंचे। वे बाइक को साइड में खड़ी कर किसी परिचित से मिलकर रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में नया शहर गुमान सिंह का दरवाजा कोली मोहल्ला निवासी हरीश चन्द्र पुत्र मोहन लाल कोली (41 साल), पुराना शहर पिनारी चौक निवासी मोहमद इदरीश पुत्र यूनुस (24 साल) और भीलवाड़ा के फुलिया कला निवासी दिनेश पुत्र ओंकार लाल नाथ (19 साल) की हादसे में मौत हो गई। तीनों युवक दोस्त थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें