फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: परिवादी ही निकला चोर, सात लाख रुपये की कीमत के कैमरे चोरी का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने सात लाख रुपये की कीमत के कैमरा चोरी करने वालों को किया गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि परिवादी ने ही षड्यंत्र पूर्वक चोरी करवाई थी।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में सात लाख रुपये की कीमत के कैमरे चोरी का मामला सामने आया, जिसके बाद परिवादी ने थाने पर पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और गहनता से पूछताछ की।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस की पूछताछ करने पर युवक ने राज उगल दिया। उसने बताया, जिसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई उसी ने षड्यंत्र रचकर कैमरे चोरी करवाएं हैं। मामले में आरोपियों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनको हिरासत में लिया। जब उनसे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कैमरा चोरी मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सात लाख रुपये कीमत के कैमरे और लेंस किए बरामद...
दरगाह थाना पुलिस ने कैमरा बैग चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया, आरोपी चिराग, अमर और मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया है। परिवादी ने शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली से 20-22 दिन शूटिंग करते रात को अजमेर पहुंचे थे। सुबह दरगाह जियारत करने के लिए दरगाह के बाहर दुकान से फूल लेते समय कैमरा बेग को अपने साइड में रखा था। कोई पीछे से आया और कैमरे का बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। इस संबंध में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने फूलों की दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस को दो संदिग्ध युवक कैमरे का बैग ले जाते हुए नजर आया।
विज्ञापन


षडयंत्र पूर्वक रची थी साजिश...
पुलिस ने ट्रैस कर एक आरोपी को फरीदाबाद हरियाणा से और दूसरे को न्यू अशोक नगर से दस्तयाब कर दोनों संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने परिवादी मोहम्मद नदीम द्वारा षडयंत्र पूर्वक चोरी करना बताया। दोनों को डिटेन करने के बाद परिवादी मोहम्मद नदीम को पूर्वी दिल्ली से दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में षडयंत्र पूर्वक कैमरे का बैग चोरी करवाना बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात लाख रुपये की कीमत के कैमरे भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें