फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री महेंद्र जीत के सामने व्यापारियों ने रोष प्रकट किया, कहा- नगर निगम हम लोगों को परेशान कर रहा

Fri, 23 Dec 2022 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान में अजमेर जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के जल संसाधन एवं विकास मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय को व्यापारियों के रोष का सामना करना पड़ा। यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करने आए मालवीय को उस वक्त व्यापारियों ने घेर लिया, जब कार्यक्रम के समापन के बाद दूसरे स्थान पर जाने के लिए तैयार हुए।
 
विज्ञापन
मंत्री का अजमेर दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय को शुक्रवार को अजमेर में व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अजमेर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने आए महेंद्र जीत सिंह मालवीय को व्यापारियों ने घेराव कर तीखा विरोध दर्ज करवाया। व्यापारियों का आरोप है कि अजमेर नगर निगम यूजर चार्ज के चलते व्यापारियों को नाजायज रूप से परेशान कर रहा है। जबकि निगम के खर्चे सफेद हाथियों की तरह बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि जब निगम के पास रुपये नहीं तो फिर निगम फिजूल खर्ची क्यों कर रहा है और वहीं सफाई के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली में लगा हुआ है। इस ग्रुप में व्यापारियों ने एक दिन अजमेर बंद भी रखा था।

मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने इन सब बातों को सुना। इस दौरान कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने दबी जुबान व्यापारियों के सुर में सुर मिलाया और कहा कि नगर निगम द्वारा लिया जा रहा है यूजर चार्ज पूरी तरह से गलत है। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय के समक्ष अपने रोष का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें