फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : शादी के दस दिन बाद ही ससुराल से भागी दुल्हन, असली समझ ले गई नकली गहने

Fri, 23 Dec 2022 08:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

ससुराल पक्ष ने बताया कि दलाल ने शादी कराने के लिए एक लाख रुपये भी लिए थे। दुल्हन बिहार की रहने वाली है। जब आरपीएफ ने उसे पकड़ा तो उसने खुद को नाबालिग बताकर पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुल्हन फरार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक दुल्हन शादी के दस दिन बाद ही भाग गई। अजमेर रेलव स्टेशन पर आरपीएफ ने दुल्हन को पकड़ लिया। उसे लेने सास और पति पहुंचा लेकिन दुल्हन ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 12 दिसंबर को वैशालीनगर निवासी नवदीप अग्रवाल ने अपने बेटे की शादी बिहार के गया की लड़की से करवाई। उसने दुल्हन की उम्र 22 साल बताई। शादी के बदले दलाल प्रिया ने एक लाख रुपए लिए। वर पक्ष का कहना है कि दुल्हन 10 दिन परिवार के साथ रही लेकिन उसने पति से दूरी बनाई रखी। गुरुवार रात पेट दर्द का बहाना बना वह टॉयलेट गई और काफी देर तक नहीं लौटी। शाम को जब पति लौटा तो दुल्हन नहीं मिली। परिजन ढूंढते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।


नवदीप अग्रवाल ने बताया कि शादी के वक्त दुल्हन के उम्र को लेकर संशय हुआ था, अब वह खुद को नाबालिग बता रही है। आरोपी दुल्हन गुरुवार शाम कुछ रुपए और ज्वैलरी लेकर निकल गई, जबकि ज्वैलरी नकली थी। वहीं दुल्हन ने बताया कि प्रिया उसे घुमाने के बहाने लेकर आई थी। उसने डरा धमकाकर उसकी यहां शादी करवा दी। अब वह माता-पिता के पास जाना चाहती है। उन्हें भी उसकी शादी की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें