फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ABVP कार्यकर्ता को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, आरोपियों ने कहा-तेरी बहन चुनाव लड़ेगी तो जान से मार देंगे

Thu, 25 Aug 2022 12:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

छात्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसे कॉलेज में धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में एबीवीपी कार्यकर्ता को धमकी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में एबीवीपी कार्यकर्ता को पिस्तौल दिखा कर धमकाने का मामला सामने आया है। नोहर के नर्बदा देवी बिहाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को चुनावी मैदान से हटाने के लिए पिस्तौल लगाकर बदमाशों ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन

हनुमानगढ़ छात्रसंघ चुनाव में छात्र संगठनों में आपसी टकराव का अंदेशा बना हुआ है। इसी क्रम में एबीवीपी से जुड़े ललाना बास निवासी अर्जुन बेनीवाल पुत्र केहर सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी बहन सोनम के साथ राजकीय महाविद्यालय गया तो वहां मौजूद छात्र संघ अध्यक्ष सरजीत बेनीवाल, सज्जन गोदारा, राहुल गोदारा, संदीप वर्मा, दीपक सिंवर, फलक शेर सहित करीब 24 लोगों ने उसकी बहन को चुनाव मैदान से हटने का दबाव बनाया।

दर्ज मामले के अनुसार आरोपी जबरन उसका हाथ पकड़ कर दूसरी जगह पर उसको ले गए, जहां पिस्तौल दिखाकर उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर तेरी बहन चुनाव लड़ेगी तो उसे जान से मार देंगे। ऐसा कहते हुए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें