फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में बीएसएफ जवान के साथ मारपीट, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग

Thu, 25 Aug 2022 12:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में छह से अधिक बदमाशों ने एक बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया था। हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं वारदात से आक्रोशित गांव वालों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान के साथ मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में बदमाशों ने एक बीएसएफ कांस्टेबल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कांस्टेबल से मारपीट की। पीड़ित ने सीकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

शहर के गोकुलपुरा तिराहे  पर 18 अगस्त की रात को बीएसएफ कांस्टेबल रामचंद्र पर छह से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने फौजी को मारा-पीटा। वारदात पास के होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश बीएसएफ जवान को बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं पीड़ित जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है।


मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित के साथ सीकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें