हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर हत्याकांड के मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा पुलिस ने उसे मंडाना इलाके से पकड़ा है। आरोपी भैरू हत्याकांड का मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर का भाई भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटा जिला प्रशासन ने भैरू गुर्जर की अवैध संपत्ति जब्त करने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। देवा की हत्या के आरोप में अब तक पुलिस 25 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
देवा गुर्जर हत्याकांड का मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के दबिश देने से पहले वह अपने ठिकाने से फरार हो जाता था। गुरुवार को पुलिस ने उसे मंडाना इलाके के जंगलों से गफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार डॉन देवा और बाबू गुर्जर दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ में मिलकर काम भी किया करते थे। लेकिन, बाद में बाबू गुर्जर और उसके भाई भैरू गुर्जर देव की हत्या की योजना बना ली। इस हत्या कांड का मास्टरमाइंड भैरू गुर्जर को ही बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
चार अप्रैल को रावतभाटा में हथियारों के साथ आए बदमाशों ने डॉन देवा गुर्जर पर हमला कर दिया था। इस हमले में उसकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने बवाल भी किया था। पुलिस इस मामले में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।