फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: राजस्थान में पहली बार 18.5 लाख मतदाता घर बैठकर दे सकेंगे वोट, जानें किसे मिलेगा सुविधा का लाभ

Fri, 22 Sep 2023 06:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ये नई सुविधा शुरू की है। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 लाख 13 हजार 817 और विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 95 हजार मतदाता रजिस्टर्ड हैं। जिन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। 18.5 लाख मतदाताओं को घर बैठकर वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ये नई सुविधा शुरू की है। 

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में होम वोटिंग की पहल की गई है। इन चुनावों में पात्र 18.5 लाख मतदाताओं को विकल्प के तौर पर ये सुविधा मिल सकेगी।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि समावेशी चुनाव की दिशा में आयोग ने यह नवाचार किया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विकल्प के रूप में है। योग्य मतदाता यदि इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिवस के भीतर बीएलओ द्वारा दिए गए 12-डी फॉर्म को भरकर बी.एल.ओ. को देना होगा।  
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले इन मतदाताओं की सूची निर्वाचक अधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।  गठित मतदान दल इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएगा। बतादें कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 लाख 13 हजार 817 मतदाता और विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 95 हजार मतदाता रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें