फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: पॉक्सो कोर्ट ने कुकर्म के दोषी को सुनाई सात साल की सजा; सात वर्षीय बच्चे से किया था गलत काम

Fri, 22 Sep 2023 06:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर में सात साल के बच्चे से कुकर्म में श्यामपुरा निवासी हंसराज गुर्जर दोषी करार देते हुए पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 26 हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोषी युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला विशेष न्यायालय पोक्सो ने सात वर्षीय नाबालिक बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपी श्यामपुरा निवासी हंसराज गुर्जर को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने आरोपी को 26 हज़ार के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

विज्ञापन


विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि आरोपी ने 23 जून 2022 को सात वर्षीय नाबालिक बालक के साथ कुकर्म किया था। जिसे लेकर पीड़ित बालक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मलारना डूंगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 24 जून 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। तब से ही आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय पोक्सो ने आरोपी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने आरोपी को 26000 के अर्थदण्ड से भी दंडित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें