फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में उत्कृष्ट कार्यों पर 10 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का पुरस्कार

Thu, 23 Mar 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर   
विज्ञापन
rajasthan police headquarter - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
राजस्थान पुलिस में पदस्थापित दस पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस मुख्यालय ने उन्हें पदोन्नति देकर पुरस्कृत किया है।  इस संबंध में पुलिस महानिदेशक राजस्थान मनोज भट्ट ने बुधवार को कमेटी की अभिशंषा पर 10 पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति दी है।
 
एडीजी मुख्यालय श्रीनिवास राव जंगा ने बताया कि पदोन्नत पुलिसकर्मियों में भीलवाड़ा जिले के सहायक उप निरीक्षक ओमसिंह को उप निरीक्षक व हैड कान्स्टेबल आशीष मिश्रा को सहायक उप निरीक्षक तथा जिला चित्तोड़गढ़ के हैड कान्स्टेबल बृजेश सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एडीजी जंगा ने बताया कि जिला हनुमानगढ़ के कान्स्टेबल विजय सिंह 1228, भगवान सिंह 1047, वाहेगुरू सिंह 620 व रिछपाल सिंह 599 तथा अजमेर जिले के कान्स्टेबल आशीष गहलोत 2042, जयपुर ग्रामीण जिले के कान्स्टेबल शंकर लाल 1756 व एटीएस के कान्स्टेबल रामशरण 56/6384 को हैड कान्स्टेबल के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई है।
 
इन पुलिसकर्मियों ने राजस्थान में कई अहम वारदातों  के खुलासे में अहम रोल निभाया है। इससे इन्हें विशेष पदोन्नति दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें