पूछताछ के लिए पेश होते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी शफी मोहम्मद
- फोटो : amar ujala
जोधपुर विकास प्राधिकरण में वर्ष 2012—13 मे विकास कार्यों में हुई अनियमितताएं और 250 करोड़ के गबन के मामले में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो की ओर से पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही जेडीए के तत्कालीन चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी की गिरफ्तारी हो सकती है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार को जेडीए के तत्कालीन आयुक्त और पूर्व आईएएस अधिकारी शफी मोहम्मद कुरैशी और अतिरिक्त जिला कलक्टर बीकानेर शैलेन्द्र देवडा से पूछताछ की गई। भ्रष्टाचार के मामले में जालौर के अतिरिक्त जिला कलक्टर और जेडीए के तत्कालीन सचिव पीएस नागा की गिरफ्तारी के बाद अब इन अधिकारियों से पूछताछ शुरू हुई है। सूत्रों की मानें तो आरोप सिद्ध होने पर एसीबी इन दोनों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
गौरतलब है कि एसीबी ने तत्कालीन जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी के पीएस को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पूछताछ में एसीबी को कई अहम सुराग लगे हैं। इनके आधार पर जल्द ही राजेन्द्र सोलंकी की गिरफ्तारी हो सकती है।