फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: थप्पड़ खाने वाले युवक ने विधायक से मांगी माफी, विपक्षी दलों ने दबाव का लगाया आरोप

Fri, 22 Oct 2021 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट के भोआ से विधायक जोगिंद्र पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन पर सवाल पूछने पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। पंजाब में विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाया लेकिन शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। अब थप्पड़ खाने वाले युवक ने खुद विधायक से माफी मांग ली है। 
विज्ञापन
पठानकोट में युवक को थप्पड़ मारते विधायक जोगिंद्र पाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के भोआ विधायक जोगिंद्र पाल द्वारा युवक को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़ आया है। दो दिन पहले इंसाफ की मांग करने वाले युवक ने मीडिया के सामने विधायक से माफी मांगी। युवक की ओर से माफी मांगने पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि यह माफी दबाव में मंगवाई गई है।

विज्ञापन


माफी मांगने पहुंचे गांव सुकालगढ़ निवासी हर्ष ने कहा कि उसने जागरण की रात विधायक से बदसलूकी की थी। विधायक जोगिंद्र पाल ने भी स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जागरण की रात वह युवक बदसलूकी कर रहा था। इसने गाली दी थी। विधायक ने कहा कि मैंने समझाने के लिए बेटा समझकर थप्पड़ मारा था। 

जोगिंद्र पाल का कहना है कि गांव समराला कुल्लां की पंचायत ने हर्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत की थी, जिसे वापस ले लिया गया है। विधायक जोगिंदर पाल के थप्पड़ कांड के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। दलित और पिछड़ा वर्ग कभी भी उनके एजेंडे में नहीं रहा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस की मजबूरी है, पसंद नहीं। आम आदमी पार्टी के एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद कटारुचक्क का कहना है कि युवक से दबाव में माफी मंगवाई गई है। यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष जसप्रीत राणा ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें