फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच

Fri, 22 Oct 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर (पंजाब)

सार

डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डीजीपी को बारीकी से जांच करने को कहा।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने वीरवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाक महिला मित्र व पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के कनेक्शन की जांच के लिए कार्यवाहक डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता को आदेश दिए। रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बार-बार आगाह करने के बावजूद उनकी पाक महिला मित्र साढ़े चार साल तक सरकारी कोठी में रही। 

विज्ञापन


वीरवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि कैप्टन को कैसे पता चला कि पंजाब पर आईएसआई का खतरा है। मतलब, उन्हें कोई न कोई जानकारी दे रहा था। रंधावा ने मौके पर ही डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता को आदेश दिए कि इसकी बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ईडी केस का सामना करने और पाकिस्तानी नागरिक को शरण देने के बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है। 





जालंधर के पंजाब आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स में आयोजित शहीदी कार्यक्रम में उन्होंने डीजीपी को कहा कि शहीद परिवार पुलिस ऑफिस के चक्कर न काटें। क्लर्कों के आगे हाथ जोड़कर खड़े न रहें। ऐसी व्यवस्था की जाए कि उन्हें अपनी फाइल लेकर अलग-अलग ऑफिस न भागना पड़े। संभव हो तो हर जिले में एक अफसर नियुक्त कर दें, जो शहीद परिवार के घर जाकर उनकी मुश्किलें सुनें और उसे दूर करें।    
विज्ञापन


पंजाब पुलिस बीएसएफ से भी समर्थ...
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल का इंटरनेशनल बॉर्डर से 50 किमी तक दायरा बढ़ाने पर डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि बीएसएफ से ज्यादा काम पंजाब पुलिस करती है। पंजाब पुलिस ने आतंकवाद खत्म किया है, इसलिए पंजाब पुलिस पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें