फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दोस्त ने लगाया नशे का टीका, मौत, बाइक पर बांधकर शव घर पहुंचाया, भागने लगा तो पकड़ा गया

Wed, 17 Jul 2024 09:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब)

सार

पंजाब में नशे की ओवरडोज से बुधवार को चार की मौत हुई है। संगरूर में दो, अमृतसर में एक और रायकोट के एक युवक ने भी नशे से दम तोड़ा है।  
विज्ञापन
मृतक राजू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के रायकोट के हलवारा के 27 वर्षीय तरलोचन सिंह उर्फ राजू की चिट्टे के नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। गांव का ही दोस्त आकाशदीप बुधवार सुबह 10 बजे के करीब राजू को घर से बाइक पर ले गया था। दोनों ने रायकोट से चिट्टा खरीदा जिसके बाद गोंदवाल बुर्ज हरि सिंह लिंक रोड पर एनआरआई परिवार की बंद कोठी के पास आकाशदीप ने राजू को नशे की ओवरडोज का टीका लगाया। जब राजू की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई तो आकाशदीप ने उसका शव उठाकर कपड़े के साथ अपने शरीर के साथ बांध लिया और बाइक पर उसके घर ले आया।

विज्ञापन


राजू की मां मंजीत कौर दिहाड़ी करने गई थी और दोनों भाई भी नहीं थे। आकाशदीप घबराया था जिसके चलते बाइक राजू के घर के मुख्य द्वार से टकरा गई और पड़ोसी इकट्ठा होने लगे। आकाशदीप राजू के शव को बेड पर फेंक भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सुधार की पुलिस ने आकाशदीप को गिरफ्तार करके राजू को शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना रखवा दिया।

राजू की मां ने बताया कि पति हरजिंदर सिंह की मौत के बाद लोगों के घरों में मजदूरी करके परिवार पाल रही है। दो महीने से बेटे राजू ने नशा छोड़ दिया था। आकाशदीप बेटे राजू को बाइक पर कहीं ले गया था।
विज्ञापन


उधर, थाना सिटी रायकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि मृतक तरलोचन सिंह उर्फ राजू की मां मंजीत कौर के बयान पर आकाशदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आकाशदीप को सुधार पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब उसे भी कानूनी प्रक्रिया के जरिये थाना सिटी रायकोट में गिरफ्तारी डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें