फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल पूछना मना है: पठानकोट में जनसभा में सवाल करने पर विधायक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 20 Oct 2021 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब में चुनाव को थोड़ा ही समय रह गया है। ऐसे में सभी नेता जनसंपर्क कर अपनी उपलब्धियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं लेकिन पठानकोट में ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। विधायक से सवाल पूछने की सजा युवक को पिट कर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
पठानकोट में युवक को थप्पड़ मारते विधायक जोगिंदर पाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट के हलका भोआ में एक युवक को विधायक से सवाल पूछना महंगा पड़ गया। एक जागरण में जनता को संबोधित कर रहे विधायक से युवक ने पूछा कि ‘तूने गांव के लिए किया क्या है?’ इतना सुनते ही विधायक ने युवक के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। विधायक द्वारा थप्पड़ मारते ही समर्थक और सुरक्षाकर्मी भी युवक पर टूट पड़े। युवक की जमकर पिटाई की गई। इस सारे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन





युवक की पिटाई को लेकर जिले में राजनीति शुरू हो गई। विपक्षी दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। फिलहाल युवक और उसके परिवार ने इंसाफ की मांग तो की पर पुलिस में शिकायत नहीं दी है। घटना पठानकोट के गांव समराला कुल्लां की है। जहां मंगलवार रात जागरण था। इसी दौरान भोआ विधायक जोगिंदर पाल वहां जनता को संबोधित कर अपने विकास कार्य गिनवा रहे थे। विधायक कह रहे थे कि वह जमीनी नेता हैं। पहले वह पार्षद बने और उसके बाद अपने कार्यों की बदौलत विधायक। इसी दौरान गांव सुकालगढ़ निवासी हर्ष वहां आया और दूर से ही विधायक से सवाल करने लगा। विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने उसे पंडाल से बाहर कर दिया। लेकिन, विधायक ने उसे पास बुलाया और बाकायदा माइक पकड़ाकर सवाल पूछने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें - कैप्टन-भाजपा के बीच गठबंधन के संकेत: दुष्यंत ने कहा- अमरिंदर सिंह देशभक्त, राष्ट्रवादी हमारे लिए अछूत नहीं 
विज्ञापन


युवक ने माइक पकड़ते ही कहा कि ‘तूने गांव के लिए किया ही क्या है’। युवक के मुंह इतनी बात निकली ही थी कि विधायक अपना आपा खो बैठे। उन्होंने युवक के चेहरे पर थप्पड़ रसीद कर दिया। विधायक को भिड़ता देख पास में ही खड़े विधायक के सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने युवक पर थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस सारे घटनाक्रम को किसी ने छत पर खड़े होकर मोबाइल में कैद किया और वायरल कर दिया। वहीं पीड़ित की मां ने कहा कि विधायक पाल, पुलिस और अन्य लोगों ने मेरे बेटे की पिटाई की। मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।
विज्ञापन


युवक से मारपीट पर गरमाई राजनीति
युवक की मारपीट के मामले को 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे नेता भुनाने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी के अनुसूचित विंग के प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद कटारूचक्क पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने इसे घिनौना कृत्य करार दिया। कहा, कांग्रेस पार्टी का शुरू से ही गुंडागर्दी का इतिहास रहा है। विधायक के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा जगह-जगह पुतला फूंक प्रदर्शन करेगी। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने विधायक को कहा कि विधायक एक बढ़िया व्यक्तित्व के मालिक हैं। युवक को विधायक के साथ तू-तड़ाक से बात नहीं करनी चाहिए थी। विधायक को भी आपा नहीं खोना चाहिए था। वहीं, इस बारे विधायक से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन, उनका मोबाइल बंद था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें