फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम के गले लगाने पर चर्चा में आए किसान की दो टूक, बर्बाद फसल का मुआवजा कब मिलेगा चन्नी साहब

Wed, 20 Oct 2021 03:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब में धान की फसल पर गुलाबी सुंडी कहर ढा रही है। परेशान किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की थी। प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करने के दौरान सीएम चरणजीत चन्नी ने किसान को गले लगाकर जल्द मुआवजे का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक किसानों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
बठिंडा में बर्बाद फसल दिखाते किसान बलविंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गुलाबी सुंडी से धान की फसल तबाह हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुलाबी सुंडी के हमले से तबाह धान की फसल का जायजा लेने के लिए बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला, गुलाबगढ़, नसीबपुरा समेत मंडी कलां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव कटार सिंह वाला में किसान बलविंदर सिंह खालसा को गले से लगाया था। बुधवार को किसान बलविंदर सिंह ने कहा कि जफ्फी डालने से कुछ नहीं होगा चन्नी साहिब, पच्चीस दिन हो गए दौरे को... पर कांग्रेस सरकार ने पीड़ित किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया। 
विज्ञापन


गांव कटार सिंह वाला में किसान बलविंदर सिंह खालसा ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जब मुख्यमंत्री चन्नी को कहा कि किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि को रास्ते में चोर निगल जाते हैं और आप ही विश्वास दिलाएं कि अबकी बार किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि रास्ते में बैठे चोर नहीं खाएंगे। सीएम ने जैसे ही यह शब्द किसान से सुने तो उन्होंने बलविंदर सिंह खालसा को गले लगाकर शांत किया और वादा किया था कि जल्दी ही कांग्रेस सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा देगी।

यह भी पढ़ें - सवाल पूछना मना है: पठानकोट में जनसभा में सवाल करने पर विधायक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


बुधवार को बलविंदर सिंह खालसा ने बातचीत में कहा कि सीएम साहब के दौरे के बाद भी गुलाबी सुंडी से तबाह फसल के कारण कुछ किसानों ने दुखी होकर खुदकुशी भी कर ली पर बावजूद इसके जिला प्रशासन और सरकार ने अभी तक किसानों की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिअद सरकार के समय सफेद मक्खी के हमले से पीड़ित किसानों को आठ हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया था पर कांग्रेस सरकार द्वारा अब तक एक भी किसान को बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया गया। इस वजह से किसान खुदकुशी कर रहे या गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई फसल को दिल पर पत्थर रखकर ट्रैक्टर से रौंद रहे हैं। इस मामले में डिप्टी कमिशनर अरविंद पाल सिंह ने कहा कि जिले में प्रशासन की तरफ से उन खेतों की गिरदावरी करवाई जा रही है, जहां पर गुलाबी सुंडी के हमले की वजह से फसल बर्बाद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें