भारत-पाक सीमा पर बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट पंज गराइयां इलाका में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में शनिवार तड़के 40 किलो हेरोइन बरामद की है। पाक तस्करों ने एक प्लास्टिक की पाइप के जरिए हेरोइन की उक्त खेप इधर भेजी थी।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब: रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, दी चेतावनी-सरकार ने दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल
पंजाब के जालंधर में गन्ना किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है। किसान राज्य सरकार से उनकी बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के एमएस राय ने कहा कि अगर सरकार ने शनिवार शाम तक हमारे साथ बातचीत नहीं की, तो हम पंजाब बंद का आह्वान करेंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: भारत-पाक सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद की 40 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद फरार हो गए थे पाक तस्कर
भारत-पाक सीमा पर बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट पंज गराइयां इलाका में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में शनिवार तड़के 40 किलो हेरोइन बरामद की है। पाक तस्करों ने एक प्लास्टिक की पाइप के जरिए हेरोइन की उक्त खेप इधर भेजी थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
नौ बड़े साजिशकर्ता: कोई पाकिस्तान तो कोई अमेरिका से रच रहा साजिश, पंजाब में आतंक फैलाने की है मंशा
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने की नापाक साजिश रचने लगी है। शुक्रवार को फगवाड़ा पुलिस ने जालंधर से श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के बेटे गुरमुख सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
आतंक की साजिश: पंजाब में 13 बार पाकिस्तानी ड्रोन कर चुके घुसपैठ, चीन का भी कनेक्शन आया सामने
जम्मू-कश्मीर के बाद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक में बैठे आतंकवादी चीन निर्मित ड्रोन से पंजाब में हथियारों को गिराने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर में लगातार ड्रोन से दहशत फैला चुके आतंकवादी अब पंजाब को निशाने पर ले चुके हैं। पिछले दो-तीन वर्षों में जम्मू और पंजाब में ड्रोन से हथियार, ड्रग्स और विस्फोटक गिराने के कई मामले सामने आए हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब के पटियाला में पढ़ने वाले अफगानी छात्र परेशान, सता रही परिवारवालों की चिंता
पंजाब के पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे करीब 40 अफगानी छात्र दहशत में हैं। वह अपने देश के मौजूदा बिगड़े हालात को लेकर चिंतित हैं। छात्रों को अपने अकादमिक भविष्य और घर-परिवार की चिंता बेहद सता रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...