मोहाली: वरना कार सवार ने तीन सफाई कर्मियों को रौंदा, लोगों ने किया पुलिस के हवाले, आरोप-नशे में थे दोनों युवक
मोहाली के फेज-दस में एक वरना कार चालक ने शुक्रवार को पार्किंग के किनारे आराम कर रहीं तीन सफाई मुलाजिमों पर कार चढ़ा दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया। वहीं, लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया वर्चुअल किसान मेले का उद्घाटन, किसानों के समर्थन में लगाया बैज
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना द्वारा आयोजित तीसरे राज्य स्तरीय वर्चुअल किसान मेले का उद्घाटन किया। वर्चुअल किसान मेले के शुभारंभ के दौरान कैप्टन ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में #NoFarmers_NoFood बैज पहना।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: मुस्लिम युवक ने दूसरी शादी के लिए मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना
एक मुस्लिम व्यक्ति को दूसरी शादी के बाद सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करना भारी पड़ गया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुरक्षा से इनकार करते हुए याचिका खारिज करने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी गई।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं: सोनिया गांधी को लिखे पत्र ने फिर बढ़ाया सियासी पारा, हरीश रावत आ सकते हैं चंडीगढ़
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत के कंधे से पंजाब कांग्रेस में मचे क्लेश का जिन्न उतर नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने पार्टी हाईकमान से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह भी किया है लेकिन हाईकमान भी पंजाब कांग्रेस का इलाज उन्हीं के हाथों कराने पर अड़ा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: अब पटियाला में ही हो सकेगी कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान, पहले चरण में 150 नमूनों की हुई जांच
अब पंजाब में ही कोरोना के नए वेरिएंट का पता लग पाएगा। इस वेरिएंट की जांच के लिए पटियाला में लैब शुरू हो गई है। पहले चरण में 150 नमूनों की जांच की गई, जिसमें नए वेरिएंट का एक भी मामला नहीं मिला। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा कोविड के नए वेरिएंट के संदिग्ध मरीजों के सभी नमूने एनसीडीएस दिल्ली में भेजे जाते थे, जहां कोविड के नए वेरिएंट की पुष्टि करने में एक महीने से अधिक का समय लग जाता है।
पढ़ें विस्तृत खबर...