फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: खुल गया करतारपुर कॉरिडोर और सीएम चन्नी से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल

Wed, 17 Nov 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले करतारपुर कॉरिडोर को खोलकर भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। अभी तक हिंदू वोटरों पर दावा करने वाली पार्टी इस फैसले के जरिए 58 प्रतिशत सिख वोटरों में भी पैठ बनाने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2364 ईटीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया को दोषपूर्ण मानते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए 5 अंक अतिरिक्त देने के फैसले को गलत करार देते हुए यह आदेश जारी किया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


खुल गया करतारपुर कॉरिडोर: गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए लोग, कल जाएंगे सीएम चन्नी और कैबिनेट मंत्री

करतारपुर कॉरिडोर बुधवार को लगभग 20 माह बाद दोबारा खोल दिया गया है। पहले दिन 4-5 श्रद्धालु करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी 18 नवंबर को अपनी सारी कैबिनेट के साथ करतारपुर कॉरिडोर से होते हुए गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएंगे।   पढ़ें विस्तृत खबर...

चन्नी से मिले किसान प्रतिनिधि: 18 में से 17 मांगों पर बनी सहमति, कर्ज माफी की मांग पर होगी चर्चा

अपनी मांगों को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलने पहुंचा। वहीं बैठक से पहले पुलिस और किसानों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाद में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री उन्हें मनाकर ले गए।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


Kartarpur Corridor: करतारपुर कॉरिडोर खोल भाजपा ने खेला पहला मास्टर स्ट्रोक, 58 फीसदी सिखों में पैठ बनाने की तैयारी

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले करतारपुर कॉरिडोर को खोलकर भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। अभी तक हिंदू वोटरों पर दावा करने वाली पार्टी इस फैसले के जरिए 58 प्रतिशत सिख वोटरों में भी पैठ बनाने का प्रयास करेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: हाईकोर्ट ने रद्द की 2364 ईटीटी शिक्षकों की भर्ती, उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए अतिरिक्त अंक के फैसले को बताया गलत
2364 ईटीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया को दोषपूर्ण मानते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए 5 अंक अतिरिक्त देने के फैसले को गलत करार देते हुए यह आदेश जारी किया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: विधायक मनप्रीत अयाली के घर आयकर विभाग की सर्च दूसरे दिन भी जारी, रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह रोक लगा दी। इस आदेश के खिलाफ दोपहर में प्रशासन के वकील कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने न्यायालय को बताया कि 19 नवंबर को वह नगर निगम चुनाव की घोषणा करना चाहते हैं। प्रशासन के निवेदन पर हाईकोर्ट ने रोक का आदेश वापस ले लिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें