पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम ने मजीठिया को नशा कारोबारी कहा, अकाली-कांग्रेसी आमने-सामने, हाथापाई की नौबत
पंजाब विधानसभा के स्पेशल सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। सीएम चन्नी ने बिक्रम सिंह मजीठिया से कहा कि आपका रोम-रोम गंदगी से जुड़ा है। आप नशे के कारोबार से जुड़े रहे हो। इस पर अकाली दल के सदस्य भड़क गए और मुख्यमंत्री की चेयर के सामने पहुंच गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब विधानसभा: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सर्वसम्मति से बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के फैसले को रद्द कर दिया गया। उपमुख्यंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसके खिलाफ प्रस्ताव रखा और केंद्र सरकार से 11 अक्तूबर को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना वापस लेने की मांग की।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: सांसद प्रताप बाजवा ने सीएम चन्नी को लिखा पत्र, बटाला को अलग जिला बनाने की मांग
कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को पत्र लिखकर बटाला को गुरदासपुर से अलग कर नया जिला बनाने की मांग की है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: सरकार के चुनावी वादे पावरकॉम पर पड़ रहे भारी, 11574 करोड़ के नुकसान में कॉरपोरेशन
पंजाब की मौजूदा चन्नी सरकार हो या फिर पूर्व बादल सरकार, इनके चुनावी वादे पावरकॉम पर भारी पड़ रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों को दी सब्सिडियों के कारण पावरकॉम इस समय 11574 करोड़ रुपये के नुकसान में पहुंच गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सफलता: भारत में घुस रहा पाकिस्तानी चढ़ा बीएसएफ के हत्थे, दो सिम-कैंची समेत अन्य सामान बरामद
सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में गुरुहरसहाए से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए घुसपैठिये से पाक मोबाइल कंपनी के दो सिम कार्ड, एक छोटी कैंची, पर्स, बैग और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...