Punjab Roadways Strike: कच्चे कर्मचारियों ने रात 12 बजे से रोके बसों के पहिए, हजारों लोग हलकान
पंजाब में अपनी मांगों को लेकर रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल से राज्य की 2000 रोडवेज बसों के संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रात बारह बजे से ही बसों को बस स्टैंड में बंद कर अपनी हड़ताल शुरू कर दी थी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
खुलासा: पंजाब के युवाओं को तस्कर बना रही आईएसआई, 28 माह में सरहद से मिली एक हजार किलो हेरोइन
पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) पंजाब के जरिये भारत में अवैध ड्रग्स की आपूर्ति कर रही है। हेरोइन आतंकियों के लिए भारत में तस्करी करके धन जुटाने के लिए प्रमुख मादक पदार्थ रहा है और पंजाब की सीमा आईएसआई का सॉफ्ट टारगेट रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: फिर गहरा सकता है बिजली संकट, सरकारी थर्मल प्लांट ठप, निजी भी हो सकते हैं बंद
पंजाब के थर्मल प्लांटों में रविवार को भी कोयले का संकट बरकरार रहा। मात्र दो प्लांटों में कोयले का कुछ स्टाक पहुंचा, जिसके चलते रविवार को भी सरकारी थर्मल प्लांट बंद रहे। बताया जा रहा है कि प्लांटों में फिलहाल हफ्ता भर कोयले की सप्लाई और प्रभावित रहेगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
योजना: झींगा मछली उत्पादन का हब बनेगा दक्षिण-पश्चिम पंजाब, काम आएगी बेकार पड़ी जमीन, बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं
पंजाब का दक्षिण-पश्चिम भाग झींगा मछली उत्पादन का हब बनाने के लिए तैयार हो रहा है। पंजाब सरकार के साथ ही केंद्र सरकार ने इस ओर कवायद शुरू कर दी है। केंद्र ने पंजाब सरकार को झींगा मछली उत्पादन के लिए 536 करोड़ रुपये की 4 वर्षीय योजना का सुझाव दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पटरी पर अर्थव्यवस्था: कोरोना की दूसरी लहर के बाद पंजाब में सुधरने लगे आर्थिक हालात, जीएसटी संग्रह बढ़ा
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आर्थिक संकट से जूझ रहे पंजाब के हालात अब सुधरने लगे है। अगस्त महीने में हुए 1188.70 करोड़ रुपये के जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) संग्रह इस बात की गवाही दे रहे हैं। पिछले साल 2020 में अगस्त महीने के दौरान 987.20 करोड़ रुपये ही एकत्रित हुए थे। इस हिसाब से जीएसटी राजस्व में पिछले साल की अपेक्षा 20.41 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...