फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में धरने पर बैठे नवजोत सिद्धू और आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Mon, 04 Oct 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार बताया है। जाखड़ ने ट्वीट किया कि मनोहर लाल का बयान और लखीमपुर खीरी के बवाल को अलग-अलग घटना के रूप में नहीं देखा जा सकता है।  
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से छह जिलों के उपायुक्तों समेत 24 सीनियर आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत राज्य सरकार ने बरनाला, फाजिल्का, मोगा, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और शहीद भगत सिंह नगर के जिला उपायुक्तों को बदल दिया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी घटना का विरोध: चंडीगढ़ में राजभवन के सामने धरने पर बैठे नवजोत सिद्धू, पुलिस ने हिरासत में लिया 

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र ढिल्लों समेत कई कांग्रेसी विधायकों ने सोमवार सुबह पंजाब राजभवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटा चले इस धरने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सिद्धू और उनके साथ धरना दे रहे अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: छह जिलों के डीसी समेत 24 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से छह जिलों के उपायुक्तों समेत 24 सीनियर आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत राज्य सरकार ने बरनाला, फाजिल्का, मोगा, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और शहीद भगत सिंह नगर के जिला उपायुक्तों को बदल दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब में भी प्रदर्शन: उत्तर प्रदेश में बवाल के विरोध में प्रदर्शन, लखीमपुर जाएगा शिअद प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत के मामले में पंजाब के किसानों में रोष है। सोमवार को पंजाब में किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। लुधियाना में किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पढ़ें विस्तृत खबर...

किसानों की मौत पर बवाल: यूपी पुलिस ने पंजाब सरकार से किया आग्रह, किसी को न आने दें लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य से किसी को भी लखीमपुर खीरी नहीं जाने देने का आग्रह किया है। रविवार को हिंसा के बाद लखीमपुर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
लखीमपुर खीरी बवाल पर राजनीति: सुनील जाखड़ ने मनोहर लाल को बताया जिम्मेदार, कहा- उनके बहकाने से ही हुई हिंसा

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार बताया है। जाखड़ ने ट्वीट किया कि मनोहर लाल का बयान और लखीमपुर खीरी के बवाल को अलग-अलग घटना के रूप में नहीं देखा जा सकता है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें