फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना के सैनी विहार फेस-5 के 210 घरों में पानी का संकट, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के सैनी विहार फेस-5 में 210 घरों के लोग सीवरेज के मिले गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। पिछले पांच दिन से लोग पानी के टैंकर मंगवाकर पीने का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल यहां सीवरेज का मेनहोल धंसने के कारण यह समस्या बनी हुई है। इसके धंसने से पीने के पानी की पाइप में कहीं लीकेज होने से उसमें सीवरेज का गंदा पानी मिलकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मेनहोल धंसने की वजह से लोगों को आवाजाही मेें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मेनहोल की मरम्मत के लिए गेट बंद कर दिया गया है, जिसके चलते लोगों को आवाजाही में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों भी पहुुंचे और मौके का जायजा लिया। प्रधान ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस वजह से लोगों के घरों तक पहुंच रहा दूषित पेयजल
13 जुलाई को सैनी विहार फेस-5 की सड़क धंस गई थी। बलटाना के लोगों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद को दी। पार्षद उषा राणा ने सड़क की मरम्मत के लिए सड़क को और खुदवाया तो पूरी सड़क ही धंस गई, क्योंकि मेन होल के बीच से पानी का पाइप लाइन जा रहा था, जहां ज्वाइंट पर लीकेज की वजह से मिट्टी धंसी और सीवरेज की दीवार गिरने से पूरा मेनहोल ही बैठ गया। सीवरेज ऊपर तक भरा हुआ था, जब मोटर बंद किया जा रहा था, तो पानी के पाइप लाइन में लीकेज था, वहां सीवरेज का पानी चला जाता था, जैसे ही मोटर चलाया जा रहा था, तो पानी में सीवरेज मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुुंच रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
खरीदना पड़ रहा पीने का पानी
पिछले पांच दिन से हमारे मोहल्ले में मेन होल धंसने की वजह से दूषित पेयजल लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। मजबूरन लोगों को पीने के लिए पानी बाहर से खरीदकर ही मंगवाना पड़ रहा है। इससे समय की और पैसे की बर्बादी हो रही है। नगर परिषद को जल्द काम पूरा करना चाहिए। - हनी, निवासी सैनी विहार फेस-5, बलटाना।
नगर परिषद जल्द हल करे समस्या
गटर के बीच से पानी का पाइप लाइन डालना कहां की समझदारी है। नगर परिषद की लापरवाही के चलते लोगों के घरों तक दूषित पेयजल पहुंच रहा है। हमारे पूरे मोहल्ले के करीब 210 घरों के लोग पानी की वजह से परेशान हैं। नगर परिषद को जल्द इस समस्या को हल करना चाहिए। - मंजीत, निवासी सैनी विहार फेस-5, बलटाना।
घरों में पहुंच रहा सीवरेज का मिला गंदा पानी
जब पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली जा रही थी तो तभी ध्यान में रखा गया होता तो इतनी बड़ी समस्या न आती। गटर के बीच से पानी का पाइप लाइन डालना ही नहीं चाहिए। इस समय थोड़ी सी लापरवाही के चलते पूरे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। लोगों के घरों में सीवरेज का मिला हुआ गंदा पानी जा रहा है। - हरविंदर, निवासी सैनी विहार, फेस-5, बलटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें