फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, पानी का बिल नहीं भरा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के लोग बिल्डरों से परेशान हो चुके हैं। प्रोजेक्ट बेचते समय बिल्डर बड़े-बड़े वादे कर पैसे इकट्ठा कर लेते हैं और जब सुविधा देनी की बारी आती है तो लोगों का फोन उठाना बंद कर देते हैं। जीरकपुर के नेशनल हाईवे के नजदीक लाजपत नगर में स्थित असेंसिया होम्स नामक सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाए की जब बिल्डर ने अपने फ्लैट बेचने थे तो बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब जब हमने फ्लैट खरीद लिए हैं और बेचते समय बताई गई सुविधा की मांग कर रहे हैं तो बिल्डरों ने फोन उठाने बंद कर दिए हैं। बिल्डरों ने फ्लैट बेचते समय बिजली, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स और पार्क देने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे के मुताबिक एक भी चीज पूरी नहीं कर पाए हैं। प्रदर्शन कर रहे विपिन ठाकुर, अजय सिंह, रोहित महाजन, जीत सिंह, ओम प्रकाश, परवीन, हिमानी, उमंग, किरण, सुनीता, कमलजीत कौर, रेनू आदि ने बताया कि बिल्डर ने पीने वाले पानी का कनेक्शन बिल्डिंग निमार्ण हेतु लिए गए टेंपरेरी बिजली कनेक्शन से जोड़ा हुआ था।
मंगलवार को पॉवरकाम विभाग ने बिजली का कनेक्शन काट दिया था, जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई। इस संबंध में जब उन्होंने बिल्डर से बात की तो उन्होंने कहा कि वह जो करना चाहते हैं वह कर सकते हैं वह यह बिल नहीं भरेंगे। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को शिकायत भी दे दी है। शिकायत में उन्होंने ईओ से अपील की है कि उनका पानी का कनेक्शन जल्द जुड़वाया जाए और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कोट्स...
बिल्डर और सोसाइटी निवासियों को वीरवार को दफ्तर में बुलाया गया है। बिल्डर के सभी कागजात और लोगों की समस्या सुन हल किया जाएगा। इस संबंध में बिल्डर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें