फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी हिल्स रिजॉर्ट का मालिक एयरपोर्ट पर पिस्टल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोरनी हिल्स रिजॉर्ट के मालिक सुखविंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास इसका लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर को सुखविंदर मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां सामान की जांच करते समय .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। अधिकारियों ने सुखविंदर से पूछताछ की तो पता चला पिस्टल का लाइसेंस मुंबई से बना हुआ है, लेकिन वह 2017 में एक्सपायर हो गया था। इसके बाद उसे रिन्यू नहीं करवाया गया। बिना लाइसेंस रिन्यू कराए पिस्टल को 3 साल तक उसने अपने पास रखा। दूसरी ओर, मामले की लिखित शिकायत एयरपोर्ट पुलिस थाना को दी गई, जिन्होंने अथॉरिटी के सदस्यों की शिकायत पर सुखविंदर सिंह पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने पहले 1 दिन के पुलिस रिमांड और फिर ज्यूडिशियल रिमांड पर संगरूर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें