फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में गुप्त दानी ने भेंट की महिंद्रा मराजो कार

Thu, 20 Apr 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में गुप्त दानी ने भेंट की महिंद्रा मराजो कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में एक गुप्त दानी ने वातानुकूलित टॉप मॉडल महिंद्रा मराजो कार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के असवारा साहिब को भेंट की है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह एक दानी ने गाड़ी का शीशा उतारकर और गाड़ी की चाबी लगाकर, बिना किसी को बताए गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के बिल्कुल पास खड़ा करके चला गया। गार्ड ने इसकी सूचना दी तो प्रबंधन ने कार को चेक किया तो पाया कि कार के सभी दस्तावेज, बीमा आदि गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के नाम पर हैं। इस कार को रुमाला साहिब से सजाया हुआ है। दस्तावेजों के मुताबिक कार की कीमत 19 लाख 80 हजार रुपये है। वाहन के लिए सभी उपकरण भी दानी सज्जन ने लगवा दिए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेवादारों ने गुप्त दानी सज्जन की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी कई बार श्री गुरु ग्रंथ साहिब के असवारा साहिब में वातानुकूलित बस, क्वालिस, स्कॉर्पियो, तीन मारुति ईको, मारुति वर्सा, महिंद्रा जायलो गाड़ियां गुपचुप तरीके से भेंट की जा चुकी हैं। कार सेवा के लिए वाहन टाटा 207, टाटा 709, 2 महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर, 2 स्वराज ट्रैक्टर, 1 फोर्ड ट्रैक्टर, महिंद्रा पिक अप, 2 महिंद्रा यूटिलिटी, महिंद्रा कैंपर, टाटा एलपी ट्रक, अशोक लेलैंड ट्रक, महिंद्रा मिनी ट्रक और गोल्ड आदि भेंट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें