फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंशोधित खबर : मजदूर से गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम्स नामक सोसाइटी के एक रेजीडेंट द्वारा एक कामगार मजदूर से गाली गलौज करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
अरविंद कुमार निवासी लोहगढ़ पेंटा होम्स सोसाइटी में बतौर मिस्त्री काम करता है। रोज की तरह बुधवार को वह काम करने के लिए सोसाइटी पहुंचा। इस दौरान यहां रहने वाले विजय सेठी ने बिना किसी बात को लेकर मुझसे गाली गलौज की और बाद में मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। वहीं, वीरवार को जब दोबारा काम पर जाने की कोशिश की तो सेठी ने मुझे सोसाइटी के अंदर घुसने नहीं दिया, तंग आकर उसने मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोसाइटी रेजीडेंट विजय सेठी उर्फ सोनू ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए सारे आरोप बेबुनियाद है। जबकि मेरे द्वारा सोसाइटी पूर्व अध्यक्ष सचिन शर्मा से बीते 2 वर्षों दौरान अध्यक्ष रहते हुए किए गए खर्चों का ब्यौरा मांगा था, जिसकी हिसाब देने की बजाय रंजिश निकालने के लिए उसने मजदूरों के कंधों का सहारा लेकर ऐसी हरकतें करवा रहा है। जल्द ही पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश असल हकीकत बयां कर दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें