फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर निवासी ने दिवाली से ठीक पहले लोगों से महाठगी की
विज्ञापन

थाना फेज-1 में कंपनी के 11 प्रबंधको पर दर्ज हुआ केस, पुलिस कर रही है जांच
पूरे देश में है कंपनी का नेटवर्क, कई जगह कंपनी ने खोल रखे हैं अपने दफ्तर

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लोगों का पैसा एफडी व आरडी के बहाने इन्वेस्ट करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाली कंपनी अमृतसर बेस्ड है। कंपनी का नेटवर्क पूरे देश में है। पुलिस ने हरिन्द्र अरोड़ा निवासी ढकोली (मोहाली) की शिकायत पर थाना फेज-1 मोहाली में किम इंफ्रॉस्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमिटेड के 11 प्रबंधकों रविन्द्र सिंह सिद्धु निवासी डेराबस्सी, संजीव सिकंदर निवासी अमृतसर, पलविन्द्र सिंह निवासी अमृतसर, जगमोहन सिंह निवासी दिल्ली, केके. दत्ता निवासी नई दिल्ली, ओमेश्वर झॉ निवसी नई दिल्ली, लेखराज निवासी नई दिल्ली, गगनदीप सिंह निवासी अमृतसर, मुख्तयार सिंह निवासी अमृतसर, खजान सिंह निवासी अमृतसर, के.के. एस. बल्ल निवासी मोहाली के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 व120बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

इन लोगों को बनाया ठगी का शिकार
ठगी बारे जानकारी हरिन्द्र अरोड़ा निवासी भारत एन्कलेव ढकोली (जीरकपुर), जिला मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमृतसर स्थित कंपनी किम इंफ्रॉस्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमिटेड में पैसा इन्वेस्ट किया था। कंपनी लोगों को ज्यादा ब्याज और प्लॉट देने का लालच देती थी। कंपनी के डायरेेक्टर लोगों से एफ.डी. (फिक्सड डिपाजिट) व आरडी के तौर पर पैसा इकट्ठा करते थे। आरोपियों ने हरजीत कुमार से 11 लाख 75 हजार 884 रुपये तथा अन्य आवेदकों से लगभग 18 करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने पैसे मांगे तो लगाया यह बहाना
लोगों ने बताया कि जब एफडी व आरडी की अवधि पूरी होने पर पैसा वापस करने की बात आई तो आरोपी कभी नोटबंदी, कभी रेरा एक्ट की वजह से बहानेबाजी करने लग पड़े। कंपनी ने लोगों से इसी वर्ष जून महीने में पैसे देने का भी वादा किया, लेकिन फिर भी पैसे नहीं दिए गए। लोगों के न तो पैसे वापिस किए और न ही उन्हें किसी प्लॉट आदि की रजिस्ट्री करवाई गई है।
विज्ञापन


यहां तक चल रहा है कंपनी का नेटवर्क
कंपनी की ठगी का शिकार हुए लोगों हरिन्द्र अरोड़ा, प्रेम लाल ठाकुर, बुधी सिंह ठाकुर, हरजीत कुमार, भाग सिंह, कुलवंत सिंह, कौल सिंह ठाकुर, राम कली तथा तेग बहादुर सिंह द्वारा एस.एस.पी. मोहाली को लिखित शिकायत दी गई थी। हरिन्द्र अरोड़ा ने बताया कि कंपनी द्वारा पंजाब के शहरों लुधियाना, तलवाड़ा, मोहाली के अलावा पंचकूला तथा सोलन में भी अपने आफिस खोले हुए थे। इस के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कंपनी के आफिस चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें