फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : एक्टिवा पर ले जा रहा चंडीगढ़ मार्का शराब की पेटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी खरड़ ने खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को अवैध शराब की पेटी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि एएसआई ने पुलिस पार्टी समेत निज्जर मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वाहनों की चेकिंग करते हुए एक एक्टिवा सवार व्यक्ति चंडीगढ़ की ओर आ रहा था और उसने एक्टिवा पर आगे एक बैग रखा हुआ था। पुलिस ने उसको रोक कर तलाशी ली तो उसमें से चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की एक पेटी बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें