फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: पांच पिस्तौल और कारतूस के साथ बंबीहा गैंग के तीन आरोपी काबू, नाकाबंदी के दौरान आए गिरफ्त में

Thu, 02 Nov 2023 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

तीनों आरोपी मोगा के ही रहने वाले हैं। मनिंदर सिंह और मंजीत सिंह पर पहले भी मोगा के अलग अलग थाने में मामला दर्ज है। तीनों आरोपी बंबीहा गैंग से संबंध रखते हैं। उनका लॉरेंस ग्रुप के साथ कोई झगड़ा चल रहे था, जिसके लिए उन्होंने असला रखे थे।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा पुलिस ने पांच पिस्तौल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चुगावा के लिंक रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया।

विज्ञापन


बाइक सवार मनिंदर सिंह, बलजीत सिंह, मंजीत सिंह के तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल 32 बोर जिसमें 04 राउंड कारतूस , एक कट्टा 315 बोर जिसमें 02 राउंड कारतूस, एक देसी पिस्तौल 32 बोर जिसमें 04 राउंड कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तीनों के खिलाफ थाना मैहना में 25-54-59 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपी मोगा के ही रहने वाले हैं। मनिंदर सिंह और मंजीत सिंह पर पहले भी मोगा के अलग अलग थाने में मामला दर्ज है। तीनों आरोपी बंबीहा गैंग से संबंध रखते हैं। उनका लॉरेंस ग्रुप के साथ कोई झगड़ा चल रहे था, जिसके लिए उन्होंने असला रखे थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें