पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। वीडियो में आरोपी आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गार्द रूम में बैठाया है। सवाल यह खड़ा होता है कि वीडियो कैसे बनाया गया। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो ढोलनवाल के ही एक युवक ने बनाया है। उसका भाई इस हत्या के मामले में काबू किया गया था और वह उसे थाने में खाना देने गया था। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित पक्ष को धमकाने के लिए लगाया अलग तरह का गाना
बताया जाता है कि पीड़ितों ने मामला दर्ज करवाने के लिए धरने प्रदर्शन किए थे। उसके बाद आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था। यह वीडियो आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को धमकाने के लिए है और उस पर अलग-अलग गाना लगाया गया। पुलिस इस मामले के बाद सवालों के घेरे में आ गई है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (देहात) डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि मामला अभी उनके ध्यान में नहीं आया है। वह वीडियो चेक करवा लेते हैं और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी कि मामले की पूरी जांच करें। अगर इसमें किसी की कोई गलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।