फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला सिद्धू का जादू: कैप्टन को चुनौती देने वाले विधायक सुरजीत धीमान के भतीजे को सुनाम से मिली टिकट

Fri, 28 Jan 2022 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

विधायक धीमान ने खुलेआम कैप्टन सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुनौती दी थी। उन्होंने अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर सवाल खडे़ करते हुए नेतृत्व बदलने की मांग उठाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का भविष्य बताते हुए उनका पक्ष लिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार अपने करीबी विधायक सुरजीत सिंह धीमान के भतीजे जसविंदर धीमान को टिकट दिलाने में सफल रहे। सिद्धू ने ऐसा करके एक तीर से कई निशाने साधे हैं। हालांकि पार्टी हाईकमान के इस फैसले से कांग्रेस में साफ तौर पर बगावत देखी जा रही है। टिकट की प्रबल दावेदार दामन बाजवा ने सैकड़ों समर्थकों को जुटाकर इसके प्रति नाराजगी जताई है।  

विज्ञापन

 
सियासी जानकारों का मानना है कि सिद्धू ने पार्टी के भीतर अपने सियासी प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी दी है। सिद्धू के प्रतिद्वंद्वी धीमान परिवार को सुनाम से टिकट देने के हक में नहीं थे। वे दामन बाजवा को उचित प्रत्याशी बता रहे थे। लेकिन पार्टी हाईकमान पर सिद्धू का दबाव काम कर गया और विधायक सुरजीत धीमान की इच्छा पूरी हो गई। 

विधायक धीमान ने खुलेआम कैप्टन सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुनौती दी थी। उन्होंने अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर सवाल खडे़ करते हुए नेतृत्व बदलने की मांग उठाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का भविष्य बताते हुए उनका पक्ष लिया था। कैप्टन की पारी का अंत होने के बाद तय माना जा रहा था कि सिद्धू, विधायक धीमान को बड़ी जिम्मेदारी दिला सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। करीब डेढ़ माह पहले नवजोत सिद्धू, विधायक धीमान के दिड़बा स्थित निवास स्थान पर चुपचाप पहुंचे थे और उन्हें सुनाम से ही टिकट दिलाने का भरोसा दिया था। 
विज्ञापन


सियासत पर नजर रखने वालों की मानें तो धीमान परिवार ने उसी दिन से सुनाम का रुख कर लिया था। पार्टी के एक परिवार एक टिकट के फैसले के साथ अमरगढ़ सीट (जहां से सुरजीत सिंह धीमान मौजूदा विधायक हैं) से धीमान परिवार का दावा कमजोर पड़ गया। यहां से सिद्धू अपने करीबी रिश्तेदार समित सिंह को फिट करने में सफल रहे हैं। बता दें कि सिद्धू की जडे़ं संगरूर जिला के धूरी क्षेत्र से जुड़ी हैं और उनका भाईचारा परिवार यहीं रहता है।  

दामन के समर्थकों ने सिद्धू के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस की हलका प्रभारी के तौर पर काम कर रहीं दामन बाजवा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान समर्थकों ने सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली। दामन ने कहा कि वे अपने समर्थकों की राय से अगला फैसला लेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें