फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: महज 300 रुपये के लिए प्रवासी को उतारा मौत के घाट, जालंधर में नशेड़ियों ने की वारदात

Fri, 10 Feb 2023 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

थाना तीन के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि रात के समय दो युवकों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन युवकों ने लूट के इरादे से इन प्रवासी लोगों को घेर लिया था। इसके बाद जब प्रवीण ने अपना बचाव करना चाहा तो उस पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक प्रवीण शुक्ला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में दमोरिया पुल के पास गुरुवार देर रात घर लौट रहे युवक की दो नशेड़ी युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हत्या महज 300 रुपये के लिए की गई। मृतक प्रवीण शुक्ला के चचेरे भाई लल्लू यादव ने बताया कि वह गोंडा जिले से जालंधर रात करीब 10:50 पर पहुंचे थे। उन्होंने 10 मिनट वहां पर आराम किया और फिर वहां से पटेल चौक की और पैदल ही निकल पड़े। 
विज्ञापन


जब दमोरिया पुल के नजदीक पहुंचे तो दो युवकों ने उनको घेर लिया। पहले उनसे नशे की मांग करने लगे लेकिन जब उन्होंने कहा कि हम नशा नहीं करते तो उनके बैग छीन लिए जिसमें तीन सौ रुपये थे। इसके बाद प्रवीण शुक्ला ने उनसे बचकर भागने की कोशिश की तब लुटेरों में से एक युवक ने उस पर हमला कर दिया और उसके पेट में एक तेजधार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद प्रवीण के दो अन्य साथियों ने रेलवे स्टेशन की साइड से आ रही एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी वाले जब बाहर निकले तो उनको देखकर लुटेरे वहां से भाग निकले। प्रवीण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। 

थाना तीन के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि रात के समय दो युवकों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन युवकों ने लूट के इरादे से इन प्रवासी लोगों को घेर लिया था। इसके बाद जब प्रवीण ने अपना बचाव करना चाहा तो उस पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर इस मामले की गहराई से जांच और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने के के बाद आरोपियों को पहचान कर उन्हें ट्रेस कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें